महिला पहलवान हरजाना ने समीर को दी कड़ी टक्कर
Posted On January - 13 - 2014
रादौर, 13 जनवरी (निस)
लोहड़ी पर्व के मौके पर रादौर के गांव सतगौली में प्रथम विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल में हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली के पहलवानों ने जौहर दिखाए। समाज सेवी एवं किसान नेता कुलदीप सिंह मल्ली ने बतौर मुख्यातिथि कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया और समापन अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को सम्मानित किया।
कुश्ती दंगल में दिल्ली की महिला पहलवान हरजाना द्वारा सरसावा यूपी के पुरुष पहलवान समीर के साथ लड़ी गई कुश्ती काफी रोचक रही। महिला पहलवान हरजाना ने यूपी के पहलवान समीर को कुश्ती में कड़ी टक्कर दी। पहलवान समीर ने महिला पहलवान को पराजित करने के लिए हर दांव चला, लेकिन सफल न हो सका और कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई। जगाधरी के पहलवान कुलदीप रॉकी ने सहारनपुर के पहलवान नदीप को पराजित किया। मखाला के पहलवान पवन ने पटियाला के संदीप, दोहली के सोनू ने मखाला के गोगी को पराजित किया।

No comments:
Post a Comment