बीवी पर शराबी पति की हत्या का आरोप
Oct 19, 2011, 11.05 PM IST
भाषा॥ बरेली : बरेली जिले के भुता क्षेत्र में एक महिला ने शराबी पति द्वारा कथित रूप से बार - बार पीटे जाने से नाराज होकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। महिला ने पति का शव पड़ोस के मकान में दफन भी कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भुता इलाके में रहने वाले मुरारी लाल (35) की पत्नी सीमा पर आरोप है कि सोमवार की रात उसने अपने भाई सुभाष की मदद से अपने पति की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। मुरारी का शव पड़ोस के मकान में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। उन्होंने बताया कि मुरारी का भाई गंगाराम मंगलवार को उसके घर गया तो वहां उसने अपने भाई और भाभी सीमा को नदारद पाया। संदेह होने पर उसने सीमा के खिलाफ मुरारी को गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीमा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।व
No comments:
Post a Comment