महिला ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया
भाषा| Mar 28, 2012, 07.19 PM IST
मेरठ।।
महिला ने पति का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और लाश को घर के
बाथरूम में गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने पत्नी को
गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि पति के अत्याचार से तंग आकर
यह कदम उठाना पड़ा। हत्या के पीछे अवैध संबंध की भी जांच की जा रही है।
सेना से रिटायर्ड राजेंद्र पटेल (40) मेरठ के गंगानगर के डी ब्लॉक में अपनी पत्नी वर्षा पटेल (27), बेटी प्रिया (9) और बेटा तृगन (3) रहता था। रिटायरमेंट के बाद वह नोएडा की एक कंपनी में गार्ड का काम करने लगा था। कुछ दिनों पहले राजेंद्र ने इस मकान को अपने फौजी साथी के हाथों 13 लाख रुपये में बेच दिया था। 26 मार्च को वर्षा कचहरी जाकर बैनामा कर आई थी। 4 लाख रुपये की पेमेंट बाकी थी, इसलिए तय हुआ था कि खरीदार बाकाया पैसा जल्द ही देकर 2 अप्रैल को मकान पर कब्जा ले लेगा।
खरीदार जब मंगलवार को इस बारे में बात करने आया तो वर्षा ने बताया कि राजेंद्र लंबे समय के लिए गए हुए हैं, इसलिए वह पैसे उसे देकर मकान में कब्जा ले ले। खरीदार जब मकान के अंदर पहुंचा तो बाथरूम में नया प्लास्टर देखकर उसे कुछ शक हुआ। पड़ोसियों से बातचीत में उसे पता चला कि सोमवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से पति गायब है। खरीदार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला संदिग्ध देख जब उस जगह की खुदाई कराई तो वहां से राजेंद्र का शव निकला। पुलिस ने वर्षा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।
वर्षा ने बताया कि उसने 2002 में राजेंद्र से लव मैरिज की थी , लेकिन राजेंद्र शादी के बाद शराब पीकर उससे मारपीट करता था। वह घर में भी सेना की तरह अनुशासन चाहता था। उसकी इस आदत से वह बहुत परेशान रहने लगी थी। सोमवार की रात जब उसने उसके साथ मारपीट की तो उसने उसे खत्म कर मकान के पैसे लेकर गुजरात जाने का मन बना लिया था। रात को जब राजेंद्र सो रहा था तभी उसने उसके गले पर हंसिए से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया था। उसने कहा कि उसे पति की हत्या का कोई गम नही है। उसे सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वर्षा के संबंध शहर के ही एक युवक से हैं। कुछ दिनों पहले वर्षा 15 दिनों के लिए घर से भागी भी थी। मोहल्ले वालों ने भी पुलिस को बताया है कि वर्षा मोबाइल पर लंबी बात करती थी। पुलिस के मुताबिक, वर्षा के फोन कॉल डिटेल के आधार पर आगे जांच होगी। पुलिस को शक है हत्या और शव गाड़ने का काम अकेली महिला नहीं कर सकती।

Mardana aurate, masculine women, Dominating indian wife, Indian sex role reversal, masculine women, mooched aurat, muscular Indian aurat, muscular women, Sexual-role-reversal, Indian, strong women, tall woman, taquatwar aurat,
No comments:
Post a Comment