20 दिन पहले हुई थी शादी, प्रेमी से मिल उठाया खौफनाक कदम-Source via NewsHunt.com
(4 Jul) सागर मध्यप्रदेश के सागर शहर में पुलिस ने एक युवक और उसके दोस्त की हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दिल दहलाने वाली घटना को गत एक जुलाई को शादी के 20 दिन बाद ही एक युवती ने अपने प्रेमी की मदद से अंजाम दिलवाया। पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने शनिवार को बताया कि आरोपी पत्नी नेहा विश्वकर्मा और उसके प्रेमी जमील खान को छोटू उर्फ अशोक विश्वकर्मा और उसके दोस्त रम्मू पटेल की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि सागर के केंट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास दो युवकों की धारदार हथियार से दर्दनाक तरीके से ह्त्या कर दी गई थी। रिछोड़ा गांव के पास की इस घटना से इलाके में सनसनी फेल गई। एक जुलाई को सागर के धर्मश्री इलाके के दो युवक रम्मू पटेल और छोटू उर्फ अशोक विश्वकर्मा की सड़क के किनारे लाश मिली थी। उनकी नई मोटर साइकिल भी वहीं पड़ी थी। उनकी दर्दनाक तरीके से ह्त्या कर दी गई थी। यह अंधा कत्ल पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। उन्होने बताया कि पुलिस छानबीन में जब पत्नी नेहा विश्वकर्मा से पूछताछ हुई तो मामला
No comments:
Post a Comment