
(5 Jul) गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक अनोखा मामले सामने आया है। जिसको सुनकर आपकी भी हंसी फूट पडेगी। लडकी की सुंदरता को देखकर एक युवक को प्यार हो गया। इतना ही नहीं, प्यार का भूत इस कदर सवाल हुआ कि उसने लडकी से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन, सुहागरात के दिन उसके प्यार का भूत उतर गया, जब उसे पता चला कि दुल्हन बनीं लडकी Shemale है। बाद में पंचायत के जरिए फैसला हुआ कि लडके का परिवार लडकी को कुछ पैसे देगा और इसके बाद दोनों अलग रह सकते हैं। मुरादनगर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लडका और लडकी जॉब करते हैं। दोनों के बीच अफेयर हुआ। पिछले सोमवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लडके के परिवार ने लडकी को बहू मान लिया। सुहागरात पर लडके को पता लगा कि उसने जिसको लडकी समझकर शादी की है वह दरअसल, Shemale है। इसके बाद लडका और उसका परिवार भडक गया। लडकी ने भी मान लिया कि वह Shemale है। शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। लडके ने पंचायत के समझाने के बाद भी लडकी को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि ल़डके का परिवार लडकी को कुछ पैसे देगा और इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे।
No comments:
Post a Comment