
Patrika News Network (http://www.patrika.com) ग्वालियर। पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बाद थाने पर पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताडि़त करने का आरोप पत्नी पीडि़त ने लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे घर से बाहर कर दिया है और वह मकान बेचना चाह रही है। विकलांग होने के कारण उसे बहुत परेशानी हो रही है। जब थाने पर पत्नी की शिकायत की तो पुलिस ने उसे ही प्रताडि़त किया है। गरीब नवाज कॉलोनी निवासी समीर पिता मोहम्मद साबिर का कहना है कि उसकी पत्नी समरीन बी ने उसके मकान का सौदा नीलगंगा में रहने वाले एक व्यक्ति से कर दिया है और उसे घर से बाहर कर दिया है। उसने विरोध किया तो कुछ लोगों को बुलाकर वह उसे जान से मारने की धमकी देती है, उसे पिटवाती है। इस संबंध में जब समीर ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराना चाही तो वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में बैठाकर प्रताडि़त किया है। पत्नी द्वारा प्रताडि़त किए जाने के संबंध में समीर ने जनसुनवाई में भी आवेदन दिया, परंतु एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समीर का कहना है कि
No comments:
Post a Comment